नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026–27 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र निगम परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को 2,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित किए गए। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 फीसद कम है।
‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) परियोजना को लागू करने के लिए स्थापित किए गए एनसीआरटीसी को इस वित्त वर्ष के लिए 2,200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जबकि 2025–26 में यह राशि 2,918 करोड़ रुपये और 2024–25 में 3,855 करोड़ रुपये थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए क्षेत्रीय रैपिड रेल परियोजना के लिए राजस्व व्यय के तौर पर 1,324 करोड़ रुपए और पूंजीगत व्यय के रूप में 876 करोड़ रुपए आवंटित किए।