नई दिल्ली 29 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें अभाविप के इस संगठनात्मक चुनाव के चुनाव अधिकारी प्रो (डॉ.) पंकज सिंह ने डॉ. तपन बिहारी की अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तथा सार्थक शर्मा की प्रदेश मंत्री के रूप में पुनर्निर्वाचन की घोषणा की।

पंकज सिंह ने चुनाव परिणामों के साथ जारी वक्तव्य में कहा कि दोनों पदाधिकारी शनिवार, 31 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रहे अभाविप दिल्ली के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में अपना दायित्वभार पुनः ग्रहण करेंगे तथा दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। प्रांत अध्यक्ष के रूप में पुनर्निवाचित डॉ. तपन बिहारी मूलतः जाजपुर, ओडिशा के निवासी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं तथा वर्ष 2001 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। प्रदेश मंत्री के रूप में पुनर्निवाचित श्री सार्थक शर्मा जी मूलतः दिल्ली से हैं और इनकी स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी महाविद्यालय से हुई है।