By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समझाया स्तनपान का महत्व एम्स में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > उत्तराखण्ड > नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समझाया स्तनपान का महत्व एम्स में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तराखण्ड

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समझाया स्तनपान का महत्व एम्स में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

hindustanrah
Last updated: 2025/12/28 at 3:11 PM
hindustanrah
Share
SHARE
न्यूज़ सर्विस
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जनसामान्य में स्तनपान
जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पब्लिक टॉक (जन संवाद),
क्विज, पोस्टर, स्टोन पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं के साथ साथ सतत नर्सिंग शिक्षा के विशेष सत्र का
आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खासकर नवजात शिशुओं की माताओं,
उनके तीमारदारों व जनसामान्य को स्तनपान के महत्व से रूबरू कराया गया। संस्थान के नवजात शिशु
विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि

एम्स की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि नवजात शिशुओं की माताओं
को अपने शिशु को दुग्धपान को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने का यह कार्यक्रम सिर्फ एक सप्ताह मात्र
के रूप में औपचारिक नहीं होना चाहिए, बल्कि रोजाना और वर्षभर होना चाहिए। लोगों को इसके प्रति न
सिर्फ स्वयं जागरुक होने की आवश्यकता है साथ साथ ही साथ उन्हें समाज के अन्य लागों को भी अपने
नवजात शिशुओं को माताओं के स्तनपान कराने के लिए जागरुक करना चाहिए। निदेशक एम्स प्रोफेसर
मीनू सिंह ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सप्ताहव्यापी विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन के
लिए नवजात शिशु रोग विभाग, नर्सिंग सर्विसेज व कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त दल की प्रशंसा की।
जनजागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन को सामाजिक उत्तरदायित्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय
को संस्थागत स्तर पर लगातार बढ़ावा देने के उद्देश्य से निगरानी सामिति का गठन होना चाहिए।
बताया कि इस कमेटी के अंतर्गत डब्ल्यूएचओ (WHO) के शिशु अनुकूल अस्पताल पहल (BFHI)
संबंधित दिशा निर्देशों को योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारते हुए दुग्ध कोष (milk bank )की
स्थापना, मौजूदा ब्रेस्ट फीडिंग पॉड कक्ष का सही उपयोग निर्धारित करने के साथ साथ इन कार्यक्रमों का
नियमित संचालन करना चाहिए। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. जया चतुर्वेदी, मेडिकल
सुपरिटेंडेंट प्रो. बी. सत्यश्री व नवजात शिशु विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष एडिशनल प्रोफेसर डॉ. पूनम
सिंह ने अपने व्याख्यान में मां के दूध को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए अमृत तुल्य बताया।
नवजात शिशु विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमन चौरसिया ने बताया कि इसी कार्यक्रम में इस वर्ष
स्तनपान समर्थन के लिए ठोस सिस्टम बनाने की थीम पर आयोजित नुक्कड़ नाटक को उपस्थित
माताओं, तीमारदार, संकायगणों व आम जनमानस ने सराहा।
कार्यक्रम में नियोनेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मयंक प्रियदर्शी, प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ
नर्सिंग प्रो. स्मृति अरोड़ा, रूपेंद्र देयोल, मलार कोडी एवं नर्सिंग सर्विसेस विभाग से चीफ नर्सिंग ऑफिसर
डॉ. अनीता रानी कंसल, एनआईसीयू से एएनएस आशीष शिनोय,पूजा बंगवाल, योगिता आदि मौजूद थे।
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को
निदेशक एम्स व संकायाध्यक्ष अकादमिक ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। विश्व स्तनपान
सप्ताह के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में नर्सिंग ऑफिस ट्रामा आईसीयू तरन्नुम अहमद ने
प्रथम, बीएससी नर्सिंग की प्राची ने द्वितीय , एनओ निक्कू वार्ड रजनी तृतीय स्थान, बीएससी नर्सिंग
की मुस्कान राठी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी प्रकार स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में एनओ रजनी ने प्रथम, एमआरसी रिया रतूड़ी ने द्वितीय स्थान
तथा बीएससी नर्सिंग छात्रा शालिनी सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

You Might Also Like

राज्यपाल ने किया चित्रकारों की पेंटिंग्स खरीदकर उत्साहवर्धन

झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

दून में राज्यपाल ने किया टीकाकरण का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

सैनिक कल्याण मंत्री से आर्मी कमाण्डर, सैन्यधाम का किया संयुक्त निरीक्षण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah December 28, 2025 August 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article कूडा प्रबन्धन यार्ड को अन्यत्र स्थानान्तरित कराये जाने की मांग
Next Article आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी का कड़ा रूख जिलाधिकारी ने काट दी 2 बैंको की आरसी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IP के प्रो. राहुल जौहरी को मिला पेटेंट
DELHI TEXT दिल्ली
युवा कांग्रेस के नौ कार्यकर्ताओं को जमानत 
दिल्ली
होली पर 4 मार्च को सुबह नहीं मिलेगी मेट्रो, सेवाएं दोपहर 2:30 बाद
दिल्ली
सड़कों पर उतरी एनएसयूआई, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
DELHI TEXT दिल्ली

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?