By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: पौड़ी को मिलेगी एक और पेयजल योजना की सौगात: डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर से लिफ्ट किया जायेगा पानी, अधिकारियों को दिये सर्वे के निर्देश जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > पौड़ी को मिलेगी एक और पेयजल योजना की सौगात: डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर से लिफ्ट किया जायेगा पानी, अधिकारियों को दिये सर्वे के निर्देश जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण
Uncategorizedउत्तराखण्ड

पौड़ी को मिलेगी एक और पेयजल योजना की सौगात: डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर से लिफ्ट किया जायेगा पानी, अधिकारियों को दिये सर्वे के निर्देश जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण

hindustanrah
Last updated: 2025/06/20 at 3:54 PM
hindustanrah
Share
SHARE

न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 19 जून। पौड़ी नगर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान के लिये श्रीनगर से एक नई पम्पिंग पेयजल योजना शुरू की जायेगी। इस योजना का शीघ्र सर्वे करने के निर्देश पेयजल निगम के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न वृहद पम्पिंग पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को भी अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों से पौड़ी नगर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिये श्रीनगर से नई पम्पिंग पेयजल योजना शुरू करने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को नई पम्पिंग योजना का शीघ्र सर्वे कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि पौड़ी नगर में पेयजल आपूर्ति सुलभ करने के लिये नई पेयजल योजना शुरू करना जरूरी है, तभी नगरवासियों को जल संकट से निजात मिल सकेगी। बैठक में डॉ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर की पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुये कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना, बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना तथा भीड़ा हंस्यूड़ी ग्राम समूह पम्पिंग योजना को शीघ्र पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना से आस-पास के गांवों को भी अच्छादित करने, श्रीनगर में पेयजल आपूर्ति में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने तथा थलीसैण नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू करने को भी अधिकारियों को कहा। इसके अलावा उन्होंने पेयजल योजनाओं से संबंधित वन विभाग में अनापत्ति को अटके प्रकरणों के शीघ्र निस्तरण को भी अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना में फॉरेस्ट क्लियरेंस का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया गया है, जबकि कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना में फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल चुका है, शीघ्र ही पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा। इसके अलावा भीड़ा हंस्यूड़ी ग्राम समूह पम्पिंग योजना का कार्य पूरा हो चुका है जबकि एनआईटी पम्पिंग योजना का कार्य अंतिम चरण में है। बैठक में जल जीवन मिशन के निदेशक विशाल मिश्रा, सचिव अप्रैजल जल संस्थान मनीष सेमवाल, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीन सैनी, अधीक्षण अभियंता जल निगम पौड़ी मोहम्मद मीसम, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान पौड़ी एस.के. राय, सहायक अभियंता जल संस्थान श्रीनगर कृष्ण कांत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah June 20, 2025 June 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article 22 जून को आयोजित होगा स्वर्ण जयंती समारोह तरंग 25 के माध्यम से मनाया जायेगा स्वर्ण जयंती समारोह
Next Article बीजेपी के अपने विधायक ने ही खोल दी धामी सरकार की भ्रष्टाचार की पोल : विकास नेगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?