By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगी : महेंद्र भट्ट
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > उत्तराखण्ड > केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगी : महेंद्र भट्ट
उत्तराखण्ड

केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगी : महेंद्र भट्ट

hindustanrah
Last updated: 2024/08/13 at 2:57 PM
hindustanrah
Share
SHARE

देहरादून 12 अगस्त। भाजपा ने राहुल-खड़गे के आने को चुनावी लाभ लेने की कोशिश बताया, साथ ही दावा किया कि केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर की चर्चा होने के बाद सही समय पर विस्तार हो जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, कांग्रेस आलाकमान कभी देवभूमि पर संकट में नजर नहीं आता है। और तो और उनकी पार्टी प्रभारी को तो राज्य में आने का समय ही नहीं है, दिल्ली में बैठकर ही वह उत्तराखंड की समस्याओं को सुलझाने की सलाह बांट रही हैं। यह सही है कि कांग्रेस हाल के उपचुनाव में अपनी एक सीट बचाने और एक सीट बसपा से छीनने में सफल रही है। लेकिन इससे उनके नेताओं को अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, केदारनाथ की सीट भाजपा की थी और आगे भी भाजपा ही जीतने जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद, इस संबंध में प्रक्रिया जारी है। कई दौर की बातचीत के बाद अब सीएम की केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर की चर्चा होनी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री उचित समय पर विस्तार की घोषणा करेंगे। वहीं पीएम से मिलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों का पटाक्षेप करते हुए उन्होंने जवाब दिया कि प्रत्येक व्यक्ति पीएमओ से समय लेता है और उसी क्रमानुसार मुलाकात होती रहती है। हमारे प्रदेश के सांसदों, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं का मोदी जी से मिलना हम सबके लिए सम्मान की बात है। लिहाजा ऐसी शिष्टाचार बैठकों को अन्यथा लिया जाना ठीक नहीं है।

मीडिया द्वारा मंत्रियों के अपने प्रभारी जिलों में नहीं जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, सभी मंत्री अपने अपने प्रभारी जिलों में जा रहे है और बैठकें लेकर जनता की समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। अब तक मंत्रियों की मौजूदगी में सभी जिला योजना बैठकें भी संपन्न हो गई हैं। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट कर रहे हैं और संगठन को भी जानकारी दी गई है।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगतों के साथ दी लंगर सेवा

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article गहरे रिसर्च से बेहतरीन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया : राज्यपाल
Next Article भारतीय मानक ब्यूरो ने किया कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?