By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: दून पुलिस की गिरफ्त में आया अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > अपराध > दून पुलिस की गिरफ्त में आया अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह
अपराधउत्तराखण्ड

दून पुलिस की गिरफ्त में आया अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह

hindustanrah
Last updated: 2024/08/10 at 3:07 PM
hindustanrah
Share
SHARE

कार शोरूमों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा

देहरादून, 09 अगस्त। मध्य प्रदेश का अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में आ गया हैं। घटनाओ को अजांम देने वाले अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार करते हुये कार शोरूमों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा कर दिया हैं।अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद हुआ हैं। गिरोह के सरगना द्वारा पूर्व में पटेलनगर क्षेत्र में भी कार शोरूमों में चोरी की घटनाओ को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून कोर्ट में पेशी के लिये आया था, इसी दौरान अभियुक्त द्वारा रैकी कर 04 शोरूमों को घटना के लिये टारगेट किया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तरसेम लाल राणा मैनेजर डीपीएम हुंडई शोरूम हरिद्वार बाई पास रोड व प्रमोद कुमार, मैनेजर मारुती नेक्सा शोरूम हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि रात्री में उनके शोरूमों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटनाएँ की गयी है। प्राप्त तहरीर पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा वादी गणो से शोरूमों में घटित चोरी की घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं  उनके द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल मु.अ.सं.-256/24 धारा-305(1)/331(4) भा.न्या.स. व मु.अ.स. – 257/24 धारा 305(1)/331/(4) भा.न्या.सं. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एक ही रात में लगातार दो शोरूमों में हुई चोरी की घटना की गंभीरता के दृष्ग्गित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा घटनाओं के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में थाना नेहरूकालोनी पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के नेतृत्व में अलग-अलग  टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थलों तथा उनके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए गैर जनपद व गैर प्रांत से पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां करते हुए इनकी  वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान आज पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाईपास रोड पर स्थित कार शोरूमों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त फिर से देहरादून आये है, जो सम्भवतः किसी अन्य घटना को अजांम दे सकते हैं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जोगीवाला क्षेत्र से घटना में शामिल 04 अभियुक्तों मेवालाल मोहिते पुत्र घिसीलाल, सुनील मोहिते पुत्र तुलशीराम मोहिते, देव सिंह सोलंकी पुत्र अनार सिंह सोलंकी व सुरेश उर्फ सूरज महत्व पुत्र होसी मोहिते को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नैक्सा शोरूम व डीपीएम हुंडई शोरूम में हुयी चोरियों से सम्बन्धित सामान तथा चोरी में प्रयुक्त इलैक्ट्रिक कटर व अन्य सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त मेवालाल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा मार्च 2024 में पटेलनगर क्षेत्र में ओबरॉय मोटर्स तथा तान्या ऑटोमोबाइल प्रा. लि. में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओ को अजांम दिया गया था, जिसमें पूर्व में पटेलनगर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, दिनांक 25/07/24 को वह उक्त अभियोगों में एसीजेएम फर्स्ट कोर्ट देहरादून में पेशी पर आया था। पेशी के पश्चात वह दिनांक 26/08/24 को शिमला घूमने के लिए चला गया। शिमला में रहने के दोरान उसके द्वारा गूगल के माध्यम से देहरादून के विभिन्न कार शोरूम की जानकारी जुटायी गयी तथा 02अगस्त को वापस देहरादून आकर देहरादून में विभिन्न शोरूमों की रैकी की गई। रैकी के पश्चात उसके द्वारा नेक्सा मारुति शोरूम हरिद्वार बायपास रोड,डीपीएम हुंडई शोरूम हरिद्वार बायपास, रोहन मोटर्स, जीएमएस रोड तथा यामाहा शोरूम जोगीवाला को चोरी की घटना के लिये चिन्हित किया गया तथा घटना को अजांम देने के लिये मध्य प्रदेश तथा गुजरात से अपने 03 अन्य साथियों को देहरादून बुलाया। उसके पश्चात चारो अभियुक्तों द्वारा मौका देखकर दिनांक 04-05/08/24 की रात्रि में पहले डीपीएम हुंडई शोरूम तथा उसके पश्चात मारुति नेक्सा शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के पश्चात पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश करने की जानकारी होने पर पुलिस से बचने के लिये चारों अभियुक्त हरिद्वार चले गए थे, जहां एक-दो दिन रूकने के दौरान उनके द्वारा चोरी की घटना को अजांम देने के लिये कुछ कार शोरूम की रैकी की गई तथा कलियर मोड़ रूड़की रोड स्थित महिंद्रा शोरूम को घटना के लिये चिन्हित किया गया। इसके पश्चात अभियुक्तों द्वारा पहले देहरादून में चिहिन्त किये गये 02 अन्य शोरूमों यामाहा शोरूम तथा रोहन मोटर्स तथा उसके बाद हरिद्वार में चिन्हित महिंद्रा शोरूम में घटना कर वापस मध्य प्रदेश जाने की योजना बनाई तथा योजना के मुताबिक आज पुनः घटना करने देहरादून वापस आये, पर घटना को अजांम देने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अन्य प्रांतो में भी घटनाये किया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बंध में जानकारी की जा रही है।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगतों के साथ दी लंगर सेवा

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत
Next Article अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में होंगे निकाय चुनाव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?