By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: राजधानी देहरादून सहित 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी , शासन अलर्ट
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > उत्तराखण्ड > राजधानी देहरादून सहित 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी , शासन अलर्ट
उत्तराखण्ड

राजधानी देहरादून सहित 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी , शासन अलर्ट

hindustanrah
Last updated: 2024/07/31 at 9:20 PM
hindustanrah
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में आसमानी आफत से अभी निजात मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा राज्य की राजधानी सहित 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद शासन अलर्ट है तथा 12वीं तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राज्य में अगले दो दिन आज और कल भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं से भी आपदा की जानकारी मिलती है उसे पर कम से कम समय में रिस्पांस किया जाए जिससे प्रभावितों को जल्द मदद मिल सके और कम से कम नुकसान हो।

मानसून आने के बाद से राज्य में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य में भूस्खलन के कारण सड़कों के बाधित होने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात पहाड़ पर भारी बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 झरझरगाड और डबलकोट में हुए भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क से मलवा हटाने का काम लगातार जारी है लेकिन बारिश के कारण काम में दिक्कतें आ रही है। चमोली से प्राप्त समाचार के अनुसार बद्रीनाथ में एक बार फिर अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिसने आसपास के कई भवनों को अपनी जद में ले लिया है।

नैनीताल से प्राप्त समाचार के अनुसार मुख्यालय के निकट बसे खूपी गांव के अस्तित्व को भारी खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन की जद में आए इस गांव तमाम घरों और मकानों में दरारें आ गई है जो लगातार बढ़ती जा रही है। यहां तक कि इस गांव को जाने वाली सड़क पर भी मोटी दरारें आ गई है। भवनों के पिलर और दीवारें झुकने लगी हैं लोग अपने पैतृक गांव तथा घरों को छोड़कर जाने पर विवश हैं। आज एसडीएम नैनीताल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित गांव का दौरा किया तथा उन सभी घरों को खाली करने के निर्देश दिए जो कभी भी गिर सकते हैं। गांव के नीचे बहने वाले नाले के प्रवाह व कटान से इस गांव के अस्तित्व को खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कहा गया है कि इन सभी जिलों में 1 अगस्त तक भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। जिसके मद्देनजर स्कूलों की छुटृी घोषित कर दी गई है और शासन—प्रशासन को अलर्ट किया गया है। लोगों से इस दौरान नदी, नालों, खालो से दूर रहने को कहा गया है वहीं बिना काम के घर से बाहर न जाने की अपील की गई है।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगतों के साथ दी लंगर सेवा

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah July 31, 2024 July 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का चौथा व उत्तर भारत का पहला राज्य बना
Next Article प्रदेश की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?