By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: देशवासी सदैव शहीद उधम सिंह के ऋणी रहेंगे
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > उत्तराखण्ड > देशवासी सदैव शहीद उधम सिंह के ऋणी रहेंगे
उत्तराखण्डभारत

देशवासी सदैव शहीद उधम सिंह के ऋणी रहेंगे

hindustanrah
Last updated: 2024/07/31 at 9:03 PM
hindustanrah
Share
SHARE

देहरादून 31 जुलाई। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड पर महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह कंबोज की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर समिति के प्रभात डंडरियाल ने कहा कि उधम सिंह ने जलियांवाला बाग का बदला लेते हुए जनरल डायर को मार गिराया था, हम देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को दबने नहीं दिया, हमें उनके आदर्शों पर चल अन्याय के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद रखना है.

नेताजी संघर्ष समिति के आरिफ़ वारसी ने कहा की उधम सिंह भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी। कई इतिहासकारों का मानना है कि यह हत्याकाण्ड ओ’ ड्वायर व अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जो पंजाब प्रांत पर नियन्त्रण बनाने के लिये किया गया था। उत्तर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के एक जनपद का नाम भी इनके नाम पर उधम सिंह नगर रखा गया है।

उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब प्रांत के संगरूर जिले के सुनाम गाँव में एक कम्बोज सिख परिवार में हुआ था। सन 1901 में उधमसिंह की माता और 1907 में उनके पिता का निधन हो गया। इस घटना के चलते उन्हें अपने बड़े भाई के साथ अमृतसर के एक अनाथालय में शरण लेनी पड़ी। अनाथालय में उधमसिंह की जिंदगी चल ही रही थी कि 1917 में उनके बड़े भाई का भी देहांत हो गया। वह पूरी तरह अनाथ हो गए। 1919 में उन्होंने अनाथालय छोड़ दिया और क्रांतिकारियों के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई में शमिल हो गए। उधमसिंह अनाथ हो गए थे परंतु इसके बावजूद वह विचलित नहीं हुए और देश की आजादी तथा जनरल डायर को मारने की अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए लगातार काम करते रहे।

शहीद उधम सिंह को याद करने वालों में प्रभात डंडरियाल, आरिफ़ वारसी, प्रदीप कुकरेती,पारस यादव, अतुल शर्मा, रणजीत सिंह जोशी, अजीत वर्मा ,सुशील विरवानी, चिंतन सकलानी,दानिश नूर आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मोदी सरकार की नीति से उपजा गैस संकट, महंगाई : सीपीएम

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया : शाह

नव नियुक्त आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah July 31, 2024 July 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा
Next Article दूरस्त क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार का मुद्दा राज्यसभा में उठाया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?