आगरा: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार गोंड़ ने 16.03.2026 ko अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियिम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अंतर्गत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01/पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत प्रवेश दिए जाने हेतु निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में प्रथम एवं द्वितीय चरण की लॉटरी की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है।
- फ्री स्कूल एडमिशन का मौका, जनपद के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत फ्री सीटों पर प्रवेश के लिए 25 मार्च तक करें आवेदन
- 17 मार्च को प्रत्येक विकास खण्ड के ब्लॉक संसाधन केन्द्र तथा नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय, टेढ़ी बगिया व धांधूपुरा में तथा 18 मार्च को प्राथमिक विद्यालय, बोदला एवं नरायच पर आरटीई के अन्तर्गत आवेदन कराए जाने हेतु होगा कैम्प का आयोजन
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि तृतीय चरण के आवेदन दिनांक 12 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो चुके है, तृतीय चरण के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 25 मार्च 2026 नियत की गयी है, तृतीय चरण के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कराए जाने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में जनपद स्तर पर तृतीय चरण के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कराए जाने हेतु प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त के क्रम में दिनांक 17.03.2025 को प्रत्येक विकास खण्ड के ब्लॉक संसाधन केन्द्र तथा नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय, टेढ़ी बगिया एवं प्राथमिक विद्यालय, धांधूपुरा एवं दिनांक 18.03.2026 को प्रत्येक विकास खण्ड के ब्लॉक संसाधन केन्द्र तथा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, बोदला एवं प्राथमिक विद्यालय, नरायच पर अधिक से अधिक आरटीई के अन्तर्गत आवेदन कराए जाने हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।