नई दिल्ली 28 फरवरी: वसुंधरा एनक्लेव स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘युवान’ का समापन शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
गत 26 फरवरी से चल रहे इस आयोजन में दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी कला व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
महोत्सव की शुरुआत भजन क्लबिंग के साथ हुई, जिसमें ‘नाद और म्यूजिकल ऑडेसी’ ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी।
प्रथम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं समयांतर सोसायटी के ‘दृश्यांतर’ की विजेता शहीद भगत सिंह इवनिंग कॉलेज की टीम रही, इंक्विजिटिव सोसायटी के ‘जश्न-ए-क्विज’ के विजेता मौलाना आजाद कॉलेज के अंकित घोष और अंकित सबताश रहे, चक्रव्यूह सोसायटी के वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता अंतश प्रकाश व तनीषा पांडे रहे तथा किस्सा सोसायटी के ‘कारवाँ’ प्रतियोगता में बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड ‘ग्लास आई’ को दिया गया।
योग प्रतियोगिता ‘यूज’ के विजेता पवन मेरुठा रहे, संगीत सोसायटी सेप्ट्यून की प्रतियोगिता ‘स्वरागी’ की विजेता मिरांडा हाउस कॉलेज की टीम रही, नटराज द्वारा आयोजित सोलो नृत्य प्रतियोगिता की विजेता एमिटी ग्लोबल बिजिनेस स्कूल की वैशाली गोपालन रही।