नई दिल्ली, 1 मार्च। सरकार सोमवार को ‘पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) योजना की शुरुआत करेगी।
इस पहल का उद्देश्य राजधानी में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करना और एक ही स्मार्ट कार्ड से कई सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस योजना की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ नाम के कार्यक्रम में की जाएगी। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति होली व दिवाली के अवसर पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने की योजना की भी औपचारिक शुरुआत करेंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, यह सुविधा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।