नई दिल्ली: तांबे के तारों की बार-बार चोरी होने के कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने 175 किलोमीटर के क्षेत्र में तांबे के तारों को एल्युमीनियम के तारों से बदलने की योजना बनाई है।
डीएमआरसी अगले 18 महीनों में 33 किलोवोल्ट (केवी) तांबे की तारों को एल्युमिनियम से बदलने के लिए 32.59 करोड़ रुपए का व्यय करने का प्रस्ताव है। इस पर फैसला होना है।
निगम के अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा 33 किलोवोल्ट तांबे के तारों को हटाकर उनकी जगह एल्युमिनियम के तार लगाने का सुझाव दिया गया है। इस सुधार का लक्ष्य नेटवर्क के सबसे संवेदनशील हिस्सों को ठीक करना है, जिनमें नदी तल के पास यमुना बैंक लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और सीलमपुर और वेलकम स्टेशनों के पास पिंक लाइन शामिल हैं।
पिछले साल तार चोरी के 89 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 32 मामले सिग्नल तार और 22 मामले बिजली के तारों से संबंधित थे।