नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप के सहयोग “लीडर्स टॉक” नामक लीडरशिप इंटरेक्शन कार्यक्रम का 18 फरवरी को आयोजन किया गया।
डीयू वाइसरीगल लाज के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में इंफोसिस के फाउंडर एन. आर. नारायण मूर्ति ने विद्यार्थियों और युवा प्रोफेशनल्स के साथ लीडरशिप, एथिक्स, प्रोडक्टिविटी और कार्य के भविष्य पर बात की। जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने सेशन को एंकर किया। कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारत के टेक सेक्टर में इसकी बढ़ती भूमिका पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, एन. आर. नारायण मूर्ति ने कहा कि इंसान के दिमाग से बेहतर कुछ नहीं है।
एन. आर. नारायण मूर्ति ने कहा कि एआई भले ही छोटे-मोटे कामों को ऑटोमेट कर दे, लेकिन यह इंसानों को ऊँचे लेवल की सोच, रचनात्मकता और निर्णायक क्षमता बढ़ाने की ओर ले जाएगा। उन्होंने एआई को खतरे के बजाय एक वरदान बताया। रीस्किलिंग, रीट्रेनिंग और सीखने की इच्छा के साथ, इंसान का दिमाग लगातार बेहतर होता रहेगा।