नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार 12 फरवरी को कृत्रिम मेधा (एआई) पर तीन नये पाठ्यक्रमों की शुरुआत की, जिन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), लखनऊ द्वारा पेश किया जाएगा।
मंत्री ने यहां ‘भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव’ के दौरान पाठ्यक्रम शुरू करते हुए कहा, ”हमारा लक्ष्य भारत को नैतिक रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है। मैं प्रबंधन संस्थानों की इस पहल की सराहना करता हूं कि वे प्रबंधन शिक्षा, नवाचार और वास्तविक सामाजिक अनुप्रयोगों में एआई को एकीकृत करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह छात्रों को एआई बदलावों के मद्देनजर भविष्य के लिए तैयार करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि प्रौद्योगिकी मानवीय मूल्यों और राष्ट्रीय विकास में योगदान दे।”