नई दिल्ली, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट 2026 को उच्च आकांक्षाओं और दूरदर्शी सोच वाला दस्तावेज बताते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट देश के घरेलू संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प को मजबूत करता है।
नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि यह पहली बार है जब एमएसएमई क्षेत्र को बजट के केंद्र में रखा गया है। खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी’ आह्वान को मजबूत करते हुए देश में निर्माण, मूल्य संवर्धन और भारतीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा देता है, साथ ही निर्यात की संभावनाओं को भी मजबूत करता है।
उन्होंने कहा, स्वदेशी और वैश्विक बाजारों के बीच यह तालमेल भारतीय उत्पादों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा के साथ पहुंचने में मदद करेगा।उन्होंने बताया कि बजट में में इक्विटी सहयोग, कर्ज के विपरीत, उद्यमों को बिना तत्काल किस्तों के दबाव के तकनीक में निवेश, उत्पादन विस्तार और निर्यात बाजार तलाशने का अवसर देता है।“यह एमएसएमई को केवल नकदी सहायता से आगे बढ़ाकर दीर्घकालिक क्षमताओं से सशक्त करने की दिशा में बड़ा बदलाव है, इसका कैट स्वागत करती है।