By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: जिला अस्पतालों में तैनात होंगे शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक गैप एनालिसिस बैठक में विभगाय मंत्री ने दिये निर्देश
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > जिला अस्पतालों में तैनात होंगे शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक गैप एनालिसिस बैठक में विभगाय मंत्री ने दिये निर्देश
Uncategorizedउत्तराखण्ड

जिला अस्पतालों में तैनात होंगे शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक गैप एनालिसिस बैठक में विभगाय मंत्री ने दिये निर्देश

hindustanrah
Last updated: 2025/05/20 at 12:19 PM
hindustanrah
Share
SHARE
न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 19 मई। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में गैप एनालिसिस को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा गैप एनालिसिस को लेकर जनपदवार प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पैरामेडिक स्टॉफ तैनात किया जाय ताकि 90 फीसदी मरीजों का उपचार वहीं पर किया जा सके। इसी प्रकार उन्होंने सूबे के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के सम्बद्ध अस्पतालों में भी मरीजों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि 98 फीसदी मरीज मेडिकल कॉलेजों में अपना उपचार कर सके। डॉ. रावत ने कहा कि अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों के विकल्प के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था पूर्व से निर्धारित कर ली जाय, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा राज्य सरकार जिला चिकित्सालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरआई, ईसीजी, ईईजी सहित पैथौलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जिसका लाभ वह आने वाले मरीजों को आसानी से उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालयों में भी आधारभूत सुविधाओं के साथ ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथौलॉजी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि स्थानीय स्तर पर ही लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय ताकि कम से कम मरीजों को एम्स व अन्य निजी अस्पतालों में रैफर कराना पड़े। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि यदि कोई चिकित्सक अनावश्यक रूप से मरीजों को रैफर करते पाया जाता है उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि आईपीएचएस मानकों के तहत अनुमन्य पदों के अलावा भी जिला या उप जिला चिकित्सालयों में स्टाफ की आवश्यकता पड़ती है तो इस संबंध में औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखा जायेगा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता
टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य डॉ. अरूण
जोशी, डा. गीता जैन, डॉ. रंगील सिंह रैना, डॉ. अजय आर्य, अपर निदेशक चिकितसा शिक्षा डॉ. एम.सी.
पंत, डॉ. अजीत जौहरी, डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ मुकेश रॉय, डॉ अनिल नेगी, डॉ. एन एस नपच्याल
उपस्थित रहे। जबकि सभी जनपदों के सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah May 20, 2025 May 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत शासन के पास सिर्फ पोर्टल की मॉनिटिरिंग की रहेगी जिम्मेदारी राजकीय विश्वविद्यालय मिलकर तय करेंगे अपना शैक्षणिक कैलेण्डर
Next Article एसओपी तैयार करने को लेकर कैबिनेट मंत्रीने ली बैठक वृहद जनहित को देखते हुए हो कम्युनिटी हॉल का संचालन : जोशी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?