By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक करते स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक करते स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज
Uncategorized

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक करते स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज

hindustanrah
Last updated: 2025/05/29 at 7:57 PM
hindustanrah
Share
SHARE
न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 28 मई। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट
सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं
को सख्त निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण किए
जाए।सीएम की परिकल्पना से डीएम सविन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; नई स्लिप रोड, रांउड
अबाउट व फ्लाईओवर के साथ ही चौक चौराहें को  पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर
रहे हैं। यातायात प्रबंधन के लिए 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम युद्धस्तर पर
गतिमान है। डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 100
सीसीटीवी कैमरों को जनसुरक्षा के दृष्टिगत स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट कर दिए गए हैं। वहीं स्मार्ट
सिटी अंतर्गत  66 बस स्टॉप पर लगी 66ग्5 हाईटेक डिजीटल डिवाइस सक्रिय किया गया हैं डीएम ने
एचपी के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि एक भी डिवाईस डाउन हुआ तो कार्यों का भुगतान नही
किया जाएगा। देहरादून में बन रही उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्याे की धीमी
प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ग्रीन बिल्डिंग एक
महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। कार्यदायी संस्था जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप तय समय में इसका निर्माण
पूर्ण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कार्यदायी संस्था को साइट पर पर्याप्त संख्या में मैन, मशीनरी और
मटेरियल के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कंक्रीट प्लांट की परमिशन के लिए तत्काल सभी
औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थानीय लोक संस्कृति एवं
पारंपरिक शैली में निर्माणाधीन दिलाराम चौक, कुठाल गेट, घंटाघर, साईं मंदिर चौक चौराहों पर मानसून
से पहले सिविल वर्क पूरे किए जाए। शहर में यातायात प्रबंधन के लिए महाराणा प्रताप, आईटी पार्क,
नालापानी, मोथरोवाला, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, प्रेम नगर, सुद्वौवाला, धूलकोट तिराहा, रांगडवाला तिराहा,
सेलाकुई बाजार तिराहा एवं डाक पत्थर सहित सभी 11 चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य
जल्द से जल्द पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी में ड्रेनेज सिस्टम के तहत आरसीसी पाइप
इंस्टॉलेशन, चौंबर निर्माण कार्याे को 05 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईएसबीटी में चन्द्रबनी
साइट वाले ड्रेनेज क्लीनिंग के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने और
मानसून से पहले ड्रेनेज की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रिंस चौक पर अवशेष सीवर मेनहोल
निर्माण एवं कनेक्टिविटी ना होने के कारण ओवरफ्लो की स्थिति के निस्तारण हेतु विभागों को आपसी
समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने
स्मार्ट सिटी लि0 के अन्तर्गत संचालित समस्त कैमरों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा भी की। डीएम के
निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट
कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किए जा चुके है। जिलाधिकारी ने कहा कि दून इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े

लाइव कैमरा केबल एवं बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले जिम्मेदार विभाग को चिन्हित किया
जाए। बोर्ड बैठक में इसको रखें। ताकि जिम्मेदार विभाग से नुकसान की भरपाई की जाए। जिलाधिकारी
ने कार्यदायी संस्था को सख्त लहजे में हिदायत दी कि निर्माण कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा
जाए। कार्यदायी संस्था ने जो कार्य पूर्ण कर लिए है, उनका सर्टिफिकेट भी दें कि निर्धारित मानकों के
अनुरूप कार्य पूर्ण किए गए है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ तीर्थ पाल सिंह,
फाइनेंस एवं वित्त नियंत्रक मनोज कुमार पांडेय, एजीएम कृष्ण पल्लव चमोला, एजीएम फाइनेंस संध्या
बिजलवाण, एजीएम आईटी मनवीर जोशी, पीआईयू प्रवीण कुश, ईई सीपीडब्लूडी संजय डंडरियाल, एई
डीएससीएल आशीष मिश्रा, बीएसएनएल राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

गृह मंत्रालय ने शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित
किया
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 28 मई। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर
को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार को
आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा
इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की
गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी
रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह
मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश
तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। इस निर्णय से
नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त
करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी।

You Might Also Like

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

रूड़की के अधिकारियों से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल 

वंदे मातरम के 150वीं बरसी पर स्वदेशी सोशल मंच होगा जारी

कोटद्वार के दीपक ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah May 29, 2025 May 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article कैप्शन : कार्यक्रम मे अपने विचार व्यक्त करते मण्डल अध्यक्ष सुमित पांडेय। माँ नंदा देवी मण्डल कैंट विधानसभा ने आयोजित किया कार्यक्रम पर्यावरण मित्रो को किया गया अहिल्याबाई महिला सम्मान 2025 से सम्मानित संदीप गोयल
Next Article कैबिनेट के फैसले : 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?