उतर प्रदेश, 10 अप्रैल । मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन में आग लगने से पांच बच्चे और चालक झुलस गए। उनका ईलाज जारी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब आशीष इंग्लिश एकेडमी की वैन करीब 10 बच्चों को लेकर जा रही थी। सूचना मिलते ही तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों और चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।