आगरा: आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त श्री नगेंद्र प्रताप जी की अध्यक्षता में आईजीआरएस, सीएम डैशबोर्ड एवं मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में सर्वप्रथम आईजीआरएस में प्राप्त प्रकरणों एवं निस्तारण की समीक्षा हुई। मण्डलीय प्रभारी व अपर आयुक्त महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि फरवरी माह में मण्डल की 9वीं रैंक आई है। समीक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि मण्डल में संतोषजनक फीडबैक और शिकायतकर्ता से संपर्क किए जाने के प्रतिशत में वृद्धि हुई है जबकि जनपदवार समीक्षा में विगत माह की अपेक्षा फरवरी माह में आगरा के अलावा सभी जनपदों में प्रतिशत गिरा है।
अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की समीक्षा की गयी। अधीक्षण अभिंयता विद्युत, उप श्रमायुक्त, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा, अपर आयुक्त ग्रेड 1 वाणिज्य कर आदि विभागों के सबसे ज्यादा असंतोष फीडबैक प्राप्त हुए। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि शत प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी। विगत माह की अपेक्षा इस माह में आगरा की रैंक 58, मथुरा की 41, फिरोजाबाद की 30 और मैनपुरी 4वें स्थान पर रहा। रैकिंग में सुधार लाने हेतु आयुक्त महोदय द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति में आगरा और मथुरा की प्रगति खराब रही।