न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने आज देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का स्वागत किया। आज महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर डा. नरेश बंसल ने पुष्प देकर महामहिम का स्वागत किया।
