दिल्ली विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ ‘लोकतंत्र की अर्थी’ यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध आप विधायकों को निलंबित करने और विपक्ष की आवाज दबाने के खिलाफ किया गया है। इस दौरान पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली 23 मार्च। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बजट सत्र का बहिष्कार किया। विपक्ष के नेताओं ने सदन से बाहर आकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान पार्टी विधायकों ने “लोकतंत्र की अर्थी” निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष आतीशी ने कहा “सत्ता के नशे में चूर भाजपा विपक्ष की आवाज़ कुचलने लगती है। विधानसभा के बाहर आज ‘लोकतंत्र की अर्थी’ सिर्फ़ एक विरोध नहीं, बल्कि इनकी तानाशाही के खिलाफ़ जनता का आक्रोश है।