नई दिल्ली, 1 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में नाइजीरिया की 42 वर्षीय महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की 100 ग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान विकासपुरी निवासी पीस के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इलाके में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वालों के सक्रिय होने के सूचना पर उसे रोहिणी के सेक्टर-3 में मछली बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, उसके पास से 109.04 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।