न्यूज़ सर्विस
बागेश्वर। विकास भवन परिसर में सोमवार को एक नई कैंटीन का उद्घाटन किया गया, जिसका संचालन नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया एवं विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिलाधिकारी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और आय सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और समूह को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कैंटीन में स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के साथ चाय-नाश्ते की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, किशन सिंह मलड़ा, समूह अध्यक्ष लीला आर्या, कोषाध्यक्ष रीना देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 
															 
             
                                 
                              
         
         
        