नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी संकल्प के तहत वंदे मातरम के 150वीं बरसी पर भारत मंडपम में स्वदेशी सोशल मीडिया मंच ‘ग्लेमरस ऐप’ की शुरुआत होगी।
इसकी संयोजक आस्था गौड़ और प्रिया सक्सेना ने संवाददाताओं को बताया कि यह स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म भारतीय तकनीक एवं स्वदेशी विचारधारा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य विदेशी प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारतीय डाटा और धन के दुरुपयोग को रोकना तथा देश की प्रतिभाओं, व्यापार और उत्पादों को सशक्त मंच प्रदान करना है।’ उन्होंने कहा-‘यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर के संकल्प से प्रेरित होगा।