By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: लोक कलाकारों ने लिया संस्कृति विभाग के महानिदेशक को आड़े हाथों लोक कलाकारों ने किया संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन राजधानी दून में गरजे उत्तराखंडी लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > लोक कलाकारों ने लिया संस्कृति विभाग के महानिदेशक को आड़े हाथों लोक कलाकारों ने किया संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन राजधानी दून में गरजे उत्तराखंडी लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
Uncategorizedउत्तराखण्ड

लोक कलाकारों ने लिया संस्कृति विभाग के महानिदेशक को आड़े हाथों लोक कलाकारों ने किया संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन राजधानी दून में गरजे उत्तराखंडी लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने किया विरोध प्रदर्शन

hindustanrah
Last updated: 2025/06/03 at 3:14 PM
hindustanrah
Share
SHARE

न्यूज़ सर्विस
देहरादून 02 जून। लोक कलाकारों का शोषण बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सांस्कृतिक दलों से जुड़े लोक कलाकारों ने राजधानी देहरादून में संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सुभाष रोड़ पर सड़क के मध्य बैठ कर धरना दिया। इस दौरान विभाग की नीतियों से नाराज लोक कलाकारों ने आत्म दाह करने तक की धमकी दे डाली। लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग के महानिदेशक को भी आड़े हाथों लिया। आज सुबह लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में प्रदर्शन करने राजधानी देहरादून पहुचें, जहां उन्होंने नाचते गाते लैंसडाउन चौक से सतपाल महाराज के कैंप कार्यालय तक कूच किया, जैसे ही वह लोग कूच करने के लिये निकले वैसे ही पुलिस प्रशासन ने उनका कूच सुभाष रोड़ स्थित एक होटल के बाहर बैरिकेटिंग लगा कर रोक दिया। पुलिस प्रशासन के इस कदम से नाराज़ होकर लोक कलाकार वहीं सड़क के बीच मे धरने पर बैठ गये। इस दौरान उन्होंने संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोक कलाकारों ने बताया कि संस्कृति विभाग के वर्तमान महानिदेशक ने गढ़वाल और कुमाऊं को दो मंडलों में बांट दिया है। प्रत्येक जिले के कलाकारों को केवल अपने ही जिलों में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा एक जिले के कलाकार दूसरे जिले में कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे. जिससे उत्तराखंड की संस्कृति अपने ही जिलों में सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि जब से राज्य बना है तब से उत्तराखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आवंटन और बिलों का भुगतान संस्कृति निदेशालय से ही होता चला आ रहा है। लोक कलाकारों ने आनन फ़ानन में जिलों को दिए गए निर्देशों को निरस्त किए जाने की मांग उठाई है। जिससे उत्तराखंड के लोक कलाकारों की लोक कलाओं और संस्कृति का आदान प्रदान हो सके। सभी लोक कलाकारों ने सरकार से संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन और भुगतान पूर्ण की भांति संस्कृति निदेशालय से किए जाने की की मांग की है। लोक कलाकारों मांग की कि सांस्कृतिक दलों का भुगतान समय पर किए जाये, कलाकारों के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर तत्काल संस्कृति विभाग कल्याण कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, इसके अलावा कार्यक्रमों का आवंटन जिलाधिकारी की ओर से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों से नहीं कराया जाए, पूर्व की तरह संस्कृति विभाग में ही बिलों को जमा किया जाए और वहीं से कलाकारों का भी भुगतान किया जाए।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah June 3, 2025 June 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन सभी विभागों का सामूहिक दायित्व : सीएम
Next Article वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?