नई दिल्ली, 23 जनवरी: चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना तक सीमित नहीं है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय (एसआइएस) में पराक्रम दिवस पर सुभाष चंद्र बोस जयंती व्याख्यान में के दौरान उन्होंने यह बात कही।
श्री चौहान ने कहा कि व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा अब कई चीजों की समग्रता है। इसमें आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरणीय सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा शामिल हैं। सिर्फ सीमा पर फौज खड़ा करना काफी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सूचना और साइबर स्पेस की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। वैश्विक और क्षेत्रीय सहित सभी मोर्चों पर एक साथ काम करने की जरूरत है ताकि देश को हर तरह के खतरे से बचाया जा सके।