By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: राज्यपाल ने किया वीरता पदक विजेताओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का प्रतीक : राज्यपाल
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > राज्यपाल ने किया वीरता पदक विजेताओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का प्रतीक : राज्यपाल
Uncategorizedउत्तराखण्ड

राज्यपाल ने किया वीरता पदक विजेताओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का प्रतीक : राज्यपाल

hindustanrah
Last updated: 2025/06/12 at 3:28 PM
hindustanrah
Share
SHARE

न्यूज़ सर्विस
देहरादून 11 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन नैनीताल में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, जिसे ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी कहा जाता है। यहां अनेक वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का भारतीय सेनाओं में योगदान लगभग 18 प्रतिशत है, जो दर्शाता है कि यह राज्य वास्तव में देश की रक्षा की एक मजबूत रीढ़ है। देश पर बलिदान होने वाले हर पाँचवें सैनिक का उत्तराखण्ड से होना, यह कोई संयोग नहीं, बल्कि इस राज्य की रगों में दौड़ता राष्ट्र प्रेम है। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारे उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। यह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को संदेश देता है कि उनका बलिदान न केवल हमारे लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। राज्यपाल ने हाल ही में संपन्न हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब नई युद्ध प्रणालियों और आधुनिक तकनीकों के साथ पूरी तरह सजग और सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमें अभी इन सभी चुनौमियों के लिए तैयार रहना होगा। इस ऑपरेशन में देश ने अपनी सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए एकजुटता दिखाई वह प्रशंसनीय है। पूर्व सैनिकों की भूमिका की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी सेवा केवल वर्दी तक सीमित नहीं है। समाज में वे आज भी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश के पुनर्निर्माण में उनका योगदान अनमोल है और युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड केवल वीर भूमि ही नहीं, बल्कि संभावनाओं की धरती भी है। प्रकृति ने इस राज्य को जो अपार संपदाएं दी हैं, उनका सतत और सृजनात्मक उपयोग करते हुए राज्य को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से आह्वान किया कि वे होम स्टे, शहद उत्पादन, अरोमा उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से राज्य की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनें। इससे न केवल आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड केवल पहाड़ों की धरती नहीं, यह देश की रक्षा करने वाले वीरों की भूमि है, जहाँ हमारे जवानों ने हमेशा अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। आज जब इतने अलंकृत वीर सैनिक एक साथ एक मंच पर उपस्थित है, तो यह केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बन जाता है। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल जी की प्रेरणा से राजभवन नैनीताल में पहली बार सैनिकों के सम्मान में यह अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जो हमारी प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी अपने विचार रखते हुए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, जीओसी उत्तर भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल डी. जी. मिश्रा, लेफ्टिनेंट जनरल जी एस बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस. कटोच, एयर मार्शल के डी सिंह, एसएसपी पी एन मीणा, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो दीवान सिंह रावत, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल सहित बड़ी संख्या में वीर सैनिक, पूर्व सैनिक, उनके परिवारजन, सैन्य अधिकारीगण, एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित थे। सम्मानित होने वाले सेवारत और भूतपूर्व सैनिक- 11 राष्ट्रीय राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल शीशपाल सिंह, 5वीं गोरखा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर सिंह कालाकोटी, पैरा रेजीमेंट के ले0 कर्नल नीतीश त्यागी, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट के ले0 कर्नल खीम सिंह, 666 आर्मी एवीएन एसक्यूएन (आरओ) रेजीमेंट के ले0 कर्नल मोहित रावत, 14 डोगरा रेजीमेंट के मेजर सौरव सिंह, 3 पैरा रेजीमेंट के मेजर अरविंद चंद, 1 लद्दाख स्काउट के मेजर प्रसून पांडे, 19 बीएन मद्रास मेजीमेंट के मेजर राजेश सिंह, 4 गढ़वाल राइफल्स के सुबेदार ललित मोहन सिंह (रि.), 9 पैरा (एसएफ) रेजीमेंट के हवलदार जोगेंद्र सिंह, 9 पैरा रेजीमेंट के लॉन्स नायक संजय बिष्ट (मरणोपरांत) के साथ ही सामाजिक कार्यों के माध्यम से सराहनीय कार्य करने वाले ऑनरेरी सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की (से.नि.), नायक जगदीश चन्द्र जोशी (से.नि.) को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अर्धसैनिक बल जवान- एसएसबी के हेड कांस्टेबल मंजीत, कांस्टेबल श्याम सिंह मेर और कांस्टेबल संदीप कुमार के अलावा आईटीबीपी के कांस्टेबल मनीषा और कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट और 418 फील्ड कंपनी इंजीनियर्स को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah June 12, 2025 June 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
Next Article सरकारी स्कूल के बच्चे भी नहीं होंगे किसी पहलू में अब पीछे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?