नई दिल्ली, 7 फरवरी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच ब्लू लाइन सेवाएं रविवार सुबह कुछ नियोजित ट्रैक रखरखाव कार्य के बाद विनियमित रहेंगी।
डीएमआरसी ने बताया कि वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 6:00 बजे के बजाय 6:05 बजे रवाना होगी, जबकि यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 5:53 बजे के बजाय 6:03 बजे शुरू होगी।
यह विनियमन 8 फरवरी को सुबह 6:30 बजे तक लागू रहेगा, जबकि ब्लू लाइन के शेष हिस्से में सेवा रविवार के नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। मेट्रो ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं और अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलें।