नई दिल्ली, 26 फऱवरी। भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को यहां ‘सत्याग्रह’ शुरू किया।
युवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के कई नेता विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए युवा कांग्रेस मुख्यालय के परिसर पहुंचे थे।
उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। युवा कांग्रेस के नेता ने कहा, ”हमने शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया है। कई वरिष्ठ नेता आईवाईसी कार्यालय आए हैं और हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे।”
उन्होंने दावा किया कि युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों से अनुमति भी मांगी थी, लेकिन उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया।