नई दिल्ली, 23 मार्च। सदन ने बजट सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विशेष अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। यह अभिनंदन प्रस्ताव उनके उस रिकॉर्ड से जुड़ा है जिसमें उन्होंने लोक सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-“यह केवल एक संख्या नहीं है, यह 25 वर्षों की अखंड जनसेवा का प्रमाण है। सदन ने पारित प्रस्ताव में कहा–22 मार्च 2026 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा पूर्ण कर, पूर्व सिक्किम मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड पार कर लिया।