नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 13 फऱवरी को प्रधानमंत्री ने अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है।
यह नया कार्यालय परिसर एक ही छत के नीचे कई मंत्रालयों को एकत्रित करेगा, जिसमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।
सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’ है। इस परिसर में तीन मुख्य इमारतें हैं – सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय है, सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय है। सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय है।