By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: मुख्य अग्निशमन अधिकारी नेगी अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिस परिवार के साथ की यादें, हमेशा रहेंगी याद
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > मुख्य अग्निशमन अधिकारी नेगी अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिस परिवार के साथ की यादें, हमेशा रहेंगी याद
Uncategorized

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नेगी अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिस परिवार के साथ की यादें, हमेशा रहेंगी याद

hindustanrah
Last updated: 2025/05/31 at 8:05 PM
hindustanrah
Share
SHARE

न्यूज़ सर्विस
चमोली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी आज अधिवर्षता पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के समापन पर पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में एक भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी, शिशुपाल सिंह नेगी को पुलिस परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह, शॉल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्री शिशुपाल नेगी के सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुखद, शान्तिमय और भविष्य में स्वस्थ जीवन के साथ-साथ सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्होंने पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं, उनकी कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी की जमकर सराहना की। शिशुपाल सिंह नेगी का पुलिस विभाग में 38 वर्ष, 02 माह और 08 दिवस का एक लंबा और गौरवशाली सेवाकाल रहा। उन्होंने 23 मार्च 1987 को फायरमैन के पद से अपनी सेवाएँ प्रारम्भ की थीं। अपनी लगन, मेहनत और वरिष्ठता के बल पर वे क्रमशः 02 दिसंबर 1991 को फायर सर्विस चालक, दिनांक 20 दिसंबर 2016 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, 01 जुलाई 2022 को अग्निशमन अधिकारी और अंततः दिनाँक 14 फरवरी 2025 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदोन्नत हुए। अपने पूरे सेवाकाल में, ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, ऊर्जावान, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा। विदाई समारोह में अपने सम्बोधन में, मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल नेगी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने भावुकता भरे शब्दों में कहा कि पुलिस परिवार के साथ बिताए गए पल और उनसे जुड़ी हुई यादें उनके हृदय में हमेशा रहेंगी और वे उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने पुलिस बल के सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण सीख दी कि पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन यदि हम अपने दिए गए कार्यों और कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें, तो काफी हद तक कार्य करना आसान हो जाता है। उन्होंने सभी को अनुशासन में रहते हुए अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

रूड़की के अधिकारियों से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल 

वंदे मातरम के 150वीं बरसी पर स्वदेशी सोशल मंच होगा जारी

कोटद्वार के दीपक ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah May 31, 2025 May 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ओटोमेटेड पार्किंग डीएम की नई पहल : आटोमेटेड पार्किंग
Next Article गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 99 गोल्फरों ने लिया भाग राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे प्रतिभागी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?