नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर जल आपूर्ति और बिजली प्रबंधन समेत आगामी गर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियों से उन्हें अवगत कराया।
गुप्ता ने दिल्ली में समय पर एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं पर कड़ी निगरानी रखे जाने की जानकारी साझा की। साथ में इसकी कमी को दूर करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने कोशिशों के बारे में भी बताया। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से भेंट कर आगामी गर्मियों के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।