By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में 1000 से अधिक नए बूथ होंगे स्थापित
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में 1000 से अधिक नए बूथ होंगे स्थापित
Uncategorizedउत्तराखण्ड

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में 1000 से अधिक नए बूथ होंगे स्थापित

hindustanrah
Last updated: 2025/06/12 at 3:11 PM
hindustanrah
Share
SHARE

न्यूज़ सर्विस
देहरादून 11 जून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में बुधवार को सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने को किए जा रहे प्रयासों सहित अन्य सुधारात्मक पहलों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में ही मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वहीं प्रदेश में नई पहल करते हुए मतदाता जागरूकता के लिए भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से माहवार अलग-अलग थीम पर कार्य किया जा रहा है। डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से 1200 तक सीमित कर दी गई है। जिससे प्रदेश में लगभग 1 हजार से अधिक नए बूथ स्थापित किए जाएंगे। बताया कि नए बूथ स्थापित होने से मतदाताओं को और सुविधा होगी। बूथ पर लंबी लाइन नहीं लगेंगी और मतदाताओं के घर के समीप ही बूथ उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के नए दिशा निर्देशों के अनुसार ऊंची इमारतों / कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। मतदाता सूची अपडेशन के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आरजीआई डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोबाइल डिपॉजिट केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर इनफार्मेशन स्लिप को अधिक मतदाता अनुकूल बनाया जाएगा। मतदाता की क्रम संख्या और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मान्यता प्राप्त दलों के साथ उत्तराखंड में अब तक 85 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीईओ स्तर पर 2, डीईओ स्तर पर 13 और ईआरओ स्तर पर 70 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा नई दिल्ली में बूथ लेवल ऑफिसरों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 70 बीएलओ/सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट तैनाती की प्रक्रिया भी गतिमान है। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मीडिया नोडल मुक्ता मिश्र ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah June 12, 2025 June 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article हरित योग कार्यक्रम का आयोजन योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान
Next Article सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नही : सीएम हेली सेवा के सुरक्षा मानकों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश 10 वर्षाे के लिए हैली सेवाओं की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?