नई दिल्ली, 12 अप्रैल। यात्रियों की सुरक्षा, आराम और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी ‘ब्लू लाइन’ पर चलने वाली मेट्रो का नवीनीकरण शुरू किया जा रहा है।
डीएमआरसी ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने बताया कि इस पहल के तहत, वह अपनी सबसे पुरानी रेलगाड़ियों का उन्नयन कर रही है। इसने बताया कि इनमें से कई को 2002 और 2007 के बीच सेवा में शामिल किया गया था तथा अब लगभग दो दशक का कार्यकाल पूरी कर चुकी हैं। बयान के मुताबिक, इन रेलगाड़ियों को मौजूदा तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाने के लिए ये उन्नयन किए जा रहे हैं। ‘
तीसरे चरण में नवंबर 2027 तक ब्लू लाइन की 22 और मेट्रो रेलगाड़ियों का नवीनीकरण किया जाना है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने हाल ही में तीसरे चरण के तहत नवीनीकृत पहली रेलगाड़ी का यात्रियों की सेवा में शामिल करने से पहले निरीक्षण किया। इस नवीनीकरण कार्यक्रम के तहत आंतरिक साज-सज्जा और महत्वपूर्ण प्रणालियों में सुधार शामिल हैं।
डिब्बों और चालक केबिन को टूट-फूट से बचाने के लिए फिर से रंगा जा रहा है, जबकि विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए विद्युत पैनलों को अद्यतन किया जा रहा है