नई दिल्ली, 8 फ़रवरी। बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दिल्ली में टैक्सी चालकों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में एप-बेस्ड कैब ड्राइवरों के साथ-साथ पारंपरिक टैक्सी चालकों ने हिस्सा लिया और सेक्टर के लिए स्पष्ट नियम बनाने और बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
टैक्सी चालकों का कहना है कि एप-बेस्ड सेवाओं के आने के बाद सेक्टर में कीमतों, नीतियों और रोजगार को लेकर असंतुलन पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था में ड्राइवरों को न तो उचित सुरक्षा मिलती है और न ही उनकी आय स्थिर रह पाती है।