नई दिल्ली, 12 अप्रैल । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक बस की टक्कर से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे शादीपुर डिपो के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि नजफगढ़ निवासी बस चालक कप्तान सिंह (40) को पकड़ लिया गया है और वाहन को भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पटेल नगर थाने में सड़क हादसे की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।