नई दिल्ली, 1 फऱवरी। भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्रीय बजट पेश होने के बाद रविवार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यह बजट युवाओं के साथ विश्चासघात है।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, ”यह बजट नहीं, जनता खासकर युवाओं के साथ विश्वासघात है। शेयर बाजार में मची अफरा-तफरी इस बात का प्रमाण है कि यह बजट देश को प्रगति नहीं, बल्कि गर्त में ले जाने वाला है।”
उन्होंने सवाल किया कि सरकार युवाओं के सपने को कुचलकर कौन सा ‘विकसित भारत’ बनाना चाहती है। चिब ने दावा किया कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी साबित कर रही है कि मोदी सरकार विफल है।