नई दिल्ली, 23 फरवरी: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में काम से संबंधित विवाद के बाद 28 वर्षीय फैक्टरी मालिक की कुछ लोगों ने कथित रूप से चाकू गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों के एक समूह ने रवि को घेर लिया और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, कंधे और पीठ पर कई जख्म हो गये । उसे तुरंत नरेला के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया, “मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने संदिग्धों की पहचान कर उनका पीछा किया। 22 फरवरी को पुलिस ने तीन लोगों – रितिक (18), अभय (19) और 17 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया।”