नई दिल्ली, 16 फरवरी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों और सभी संबंधित हितधारकों से मंगलवार से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहों से गुमराह न होने का आग्रह किया है। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा -‘जैसा कि पहले भी देखा गया है, कुछ अनैतिक तत्व परीक्षाओं के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी खबरें फैलाकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। इस तरह की गलत सूचनाओं में अक्सर प्रश्नपत्र लीक होने और बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कथित प्रश्नपत्रों के प्रसार के झूठे दावे शामिल होते हैं।’ इस तरह की निराधार सामग्री पर भरोसा करना, उससे जुड़ना या उसे आगे बढ़ाना अनावश्यक चिंता और भ्रम पैदा कर सकता है और तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।’
प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाहों पर ध्यान न दें : सीबीएसई
Leave a comment