राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की “नमस्ते योजना” के अंतर्गत NITCON लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण केंद्र के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, माननीय उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार ने कावली रोड वाल्मीकि धर्मशाला देहरादून पर सफाई कर्मचारी हेतु संचालित विभिन्न लोन एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए 4-4 प्रशिक्षुओं के 9 समूहों को सिलाई मशीन वितरण की गई।

सफाई कर्मचारी आंदोलन उत्तराखंड के स्टेट कन्वीनर अमर बेनीवाल ने मैन्युअल स्कैवेंजर के होने वाले नए सर्वे प्रोग्राम के बारे में बताया। साथ ही, सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम में NITCON के स्टेट हेड गोविंद बिजलवान ने संस्था के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में पार्षद विशाल ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम में राजेंद्र केसला बबलू सौदियाल विनोद कुमार भगत प्रधान श्याम सदई गोमती जितेंद्र सीन कोमल रीता बलजीत मंजू पूजा सहित सभी 62 लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल कंवली रोड वाल्मिकी धर्मशाला देहरादून