By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: : प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर सुनी समस्याएं मकवाना ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 41 परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता : भगवत प्रसाद मकवाना मकानों में पानी घुस जाने से बहुत ज्यादा हानि हुई : भगवत प्रसाद मकवाना
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > : प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर सुनी समस्याएं मकवाना ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 41 परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता : भगवत प्रसाद मकवाना मकानों में पानी घुस जाने से बहुत ज्यादा हानि हुई : भगवत प्रसाद मकवाना
Uncategorizedउत्तराखण्ड

: प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर सुनी समस्याएं मकवाना ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 41 परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता : भगवत प्रसाद मकवाना मकानों में पानी घुस जाने से बहुत ज्यादा हानि हुई : भगवत प्रसाद मकवाना

hindustanrah
Last updated: 2025/05/31 at 7:58 PM
hindustanrah
Share
SHARE

न्यूज़ सर्विस
देहरादून। नई टिहरी के मोलधार क्षेत्र वाल्मिकी बस्ती में 26-27 की देर रात्रि पानी के तेज बहाव के रूप में आई आपदा में कई मकानों में पानी घुस जाने से बहुत ज्यादा हानि हुई है है। आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने नई टिहरी के क्षेत्रीय सभासद विनीत उनियाल, तहसीलदार मोहम्मद शादाब, नगर पालिका टिहरी के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक घर का बारीकी से निरीक्षण किया एवं पीड़ित परिवार के प्रत्येक सदस्यों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी। प्रभावित परिवारों की बहुत अधिक आर्थिक हानि हुई है। निरीक्षण में सामने आया कि करीब 41 परिवारों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। मौके पर ही टिहरी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक किशोर उपाध्याय से दूरभाष पर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं आवश्यक मदद दिलाने का अनुरोध किया। विधायक श्री उपाध्याय ने भरपूर मदद का भरोसा दिया। एसडीएम संदीप कुमार को पीड़ितों के नुकसान के अनुसार सूची बनवाकर उचित आर्थिक सहायता दिलवाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (टिहरी) को कल ही प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाकर आवश्यक जांच एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। दोनों आधिकारियों ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। तहसीलदार को पुनः जांच कर पीड़ित परिवारों की सूची बनाने के निर्देश दिए। ईओ संजय कुमार को भी प्रभावित घरों की पुनः साफ सफाई एवं भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो एवं पानी व मलबे की निकासी के उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। तत्पश्चात मोलधार (बारात घर) जाकर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन वाल्मीकि, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम टांक, प्रदेश महामंत्री चमन लाल, गढ़वाल मंडल प्रभारी रिंकू राम, चौधरी राजेंद्र कठेरिया की आरतीसेल्वन, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती सेलवान, मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ समाज सेवी दीपक पंवार, नंदू वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पारस, सुशील कुमार एवं सुधीर कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम : धामी

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah May 31, 2025 May 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर स्थापित किया जाएगा डिजिटल लर्निंग पोर्टल
Next Article मुख्य सचिव से मुलाकात करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। निकाय सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण करें सरकार : जयपाल वाल्मीकि जयपाल वाल्मीकि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य सचिव से मुलाकात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?