नई दिल्ली, 15 फरवरी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अध्यक्ष नेतृत्व में रविवार को नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, दिल्ली के लोगों की समस्याओं और दिल्ली में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिए कि वो हर मोर्चे पर जनता की आवाज उठाए और भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपने क्षेत्र में एक जोरदार अभियान चलाए। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री महेन्द्र मंगला किया।
जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व विधायक व लोक सभा प्रभारी हरी शंकर गुप्ता, अभाक कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त, आर्ब्जवर शांति स्वरूप, हरनाम सिंह, आकांक्षा ओला, गौरी शंकर शर्मा सहित ब्लाक अध्यक्ष, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे।