पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आगरा नगर में दिनांक 14/03/2026 एवं दिनांक 15/03/2026 को नगर में बनाये गये 28 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित उप निरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के सुगम संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें श्री दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त, श्री रामबदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी, आगरा, श्री हिमांशु गौरव, नोडल पुलिस अधिकारी, श्री यमुनाधर चौहान, नोडल प्रशासन अधिकारी, कोषाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में 28 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 15 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 20 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों से अवगत कराते हुए परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त परीक्षा तिथि से पूर्व दिनांक 13/03/2026 को एक रिहर्सल प्रशासन / पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की जायेगी।