नई दिल्ली, 1 अप्रैल। दिल्ली पुलिस ने एक महिला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को मिलने के बाहने बुलाया और उसे पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार पेशेवर अपराधी की पहचान पहाड़गंज के आराम बाग निवासी अमन के रूप में हुई है, जिसे 27 मार्च को झंडेवालन मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, अमन की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने चोरी और छीना-झपटी के कई मामलों को सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि अमन की निशानदेही पर चोरी के चार स्कूटर बरामद किए गए हैं।
मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी नबी करीम इलाके में एक घर के बाहर से स्कूटर चोरी होने के मामले की जांच के बाद हुई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण किया और एक नकाबपोश संदिग्ध की पहचान की। बाद में उसकी पहचान अमन के रूप में हुई, जो पहाड़गंज थाने में ‘खराब चरित्र’ (बीसी) के रूप में सूचीबद्ध था और उसका लंबा आपराधिक इतिहास था।
त