नई दिल्ली, 26 फरवरी। पश्चिम विहार में फर्जी क्रिप्टोकरेंसी सौदे का झांसा देकर एक कॉलेज छात्र को पिस्तौल के बल पर लूटने के आरोप में एक गिरोह के मुख्य आरोपी अमित जैन (31) समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा-‘ शिकायतकर्ता, द्वारका के एक सरकारी कॉलेज में बी.टेक का छात्र है। उसे हाल में दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिली थी और उसने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की योजना बनाई थी।
उसने रियायती दरों पर यूएसडीटी उपलब्ध कराने वाले एक सोशल मीडिया अकाउंट से संपर्क किया और एक मुलाकात तय हुई। जिन्होंने 22 फरवरी को पश्चिम विहार पूर्व थाने में पश्चिम विहार पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास पिस्तौल के दम पर 1.83 लाख रुपए की लूट लिए और फिर फरार हो गए।
जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके बाद मंगलवार को नरेला, रोहिणी और सदर बाजार इलाकों से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।