नई दिल्ली, 2 मार्च । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।
क्षेत्र में तनाव के कारण लगातार तीसरे दिन विमानन परिचालन बाधित रहा। विमानन कंपनी ‘आकासा एयर’ ने भी अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद को जोड़ने वाली अपनी उड़ानों की निलंबन अवधि तीन मार्च तक बढ़ा दी है। एक आधिकारी अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कुल 37 प्रस्थान और 50 आगमन वाली उड़ानें रद्द की गई हैं।
‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां से प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का आवागमन होता है।