नई दिल्ली: राजधानी के मोहन गार्डन क्षेत्र में घर के एक कमरे के भीतर दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी को द्वारका जिला पुलिस ने सुलझा लिया है।
पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोप में मृतक के 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद अपने पिता देवेंद्र कुमार और चाचा अमित की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसका अपने पिता और चाचा के साथ विवाद हो गया था। गुस्से में आकर उसने दोनों पर जानलेवा हमला किया और उन्हें तब तक पीटा जब तक उनकी सांसें नहीं थम गईं। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था।