नई दिल्ली, 29 मार्च। लोकसभा में सोमवार को देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा होगी।
नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा दी गई 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने से एक दिन पहले यह चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय ने ”देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों” पर नियम 193 के तहत सोमवार को चर्चा सूचीबद्ध की है, जिसके अंतर्गत मतविभाजन नहीं होता है। इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए सरकार को जवाब देना आवश्यक है। इस चर्चा की शुरुआत तेदेपा सांसद बायरेड्डी शबरी और शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे करेंगे।