नई दिल्ली, 3 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर महावीर विहार स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकेजिंग सामग्री, मशीनें, ब्रांड नाम लिखे टेप, गोंद, हीटिंग गन और कच्चा माल जब्त किया।
”अभियान के दौरान, छह मजदूरों को स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया पेस्ट एक प्रतिष्ठित टूथपेस्ट ब्रांड की ट्यूब में भरते हुए देखा गया। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह इकाई रोहिणी निवासी हरि ओम मिश्रा द्वारा चलाई जा रही थी। उन्हें गिरफ्तार किया गया।